प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का उद्देश्य


प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लोगो को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए की गयी है । इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो  के नागरिकों को कंप्यूटर व डिजिटल उपकरणों जैसे टेबलेट, स्मार्टफोन आदि की ट्रेनिंग ईमेल भेजना व रिसीव करना, इंटरनेट चलाना, इंटरनेट से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाना, इंटरनेट पर जानकारी ढूँढना व ऑनलाइन पेमेंट करना आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी 

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता

इस अभियान को देश के ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिको के लिए लागू किया गया है । इस का लाभ ग्रामीण क्षत्रो के उन परिवारों को प्रदान किया जायेगा । जिनके परिवार का कोई सदस्य डिजिटल तरीके से साक्षर ना हो तथा  उस परिवार में किसी को भी कंप्यूटर की जानकारी ना हो। एक परिवार में घर का मुखिया, उनकी पत्नी, बच्चे व माता-पिता आते हैं। इस योजना के अंतर्गत एक परिवार के एक सदस्य को कंप्यूटर सम्बन्धी ट्रेनिंग दी जाएगी । जिन लोगो को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करवाना होगा ।

ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का उद्देश्य

देश के ग्रामीण नागरिक या तो अनपढ़ होते है या फिर कम पढ़े लिखे होते है वर्ष 2014 में नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) द्वारा शिक्षा पर किये गए सर्वे के अनुसार भारत में केवल 6 % ग्रामीण परिवारों के पास घर में एक कंप्यूटर हैं। जिसका मतलब है 15 करोड़ से ज्यादा परिवारों के पास कंप्यूटर नहीं है ।इस सभी बातो को देखते हुए केंद्र सरकार ने ग्रामीण लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान को शुरू किया है इस योजना के ज़रिये देश के ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों में डिजिटल जागरूकता व शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस  ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान  के तहत ग्रामीण परिवारों के एक सदस्य को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना है ।

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की विशेषताएं

1. इस योजना के तहत, 30 अगस्त 2022 तक देश के तकरीबन 70% ग्रामीण परिवारों में से कम से कम एक सदस्य को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने की योजना है।

2. इस योजना के तहत देश में करीबन 15 करोड़ नागरिकों को डिजिटल साक्षरता प्रदान की जाएगी

3. इस योजना के तहत 2022 तक तकरीबन 90 लाख लोगों को आईटी (IT) ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी 

4. इस योजना के लाभार्थियों की पहचान CSC-SPV द्वारा डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS), ग्राम पंचायतों तथा ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारीयों के साथ मिल कर की जाती है।

Pradhanmantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan के लाभ

1. इस अभियान का लाभ देश के ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को कंप्यूटर की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी ।

2. एक परिवार को एक ईकाई के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें शामिल हैं परिवार के प्रमुख, पति या पत्नी, बच्चे और माता-पिता ।  ऐसे सभी घरों में जहां परिवार का कोई भी सदस्य डिजिटल साक्षर नहीं है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत पात्र घर माना जाएगा ।

3. इस अभियान के तहत प्रशिक्षित नागरिको को कंप्यूटर , टेबलेट स्मार्ट फ़ोन , जैसे डिजिटल उपकरणों के संचालन में कुशल बनाया जायेगा ।

4. इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करके लोग अपने दैनिक जीवन में इंटरनेट का उपयोग करके नागरिक की सेवाओं , स्वास्थ्य सेवा , वित्तीय सेवाओं को लाभ उठा सकते है ।

5. ग्रामीण लोगो को ऑनलाइन बुकिंग के नए नए तरीको के बारे में बताया जायेगा ।

6. ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत गैर स्मार्टफोन ,उपयोगकर्ता, अंत्योदय परिवार, कॉलेज छोड़ चुके व्यक्ति, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के प्रतिभागी को प्राथमिक दी जायेगा ।

7. कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं जिनको डिजिटल साक्षरता नहीं है व उनके स्कूल में भी कंप्यूटर ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है

8. इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), गरीबी रेखा के नीचे (BPL), महिलाओं, दिव्यांग व अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दी जाती है।

9. इस योजना के लाभार्थियों की पहचान CSC-SPV द्वारा डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS), ग्राम पंचायतों तथा ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारीयों के साथ मिल कर की जाएगी ।

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षारता अभियान के दस्तावेज़

1. आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए ।

2. आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष एक बीच होनी चाहिए ।

3. आवेदक का आधार कार्ड

4. मोबाइल नंबर

5. पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान सर्टिफिकेट

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का सर्टिफिकेट आपको ट्रेनिंग के बाद मिलता है। ट्रेनिंग के बाद ऑनलाइन टेस्ट होता है। जो उम्मीदवार परीक्षा पास कर जाता है उसको प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता सर्टिफिकेट दिया जायेगा ।




प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान हेल्पलाइन नंबर

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता से सम्बन्धी यदि किसी व्यक्ति को कोई सवाल है या कोई परेशानी है तो आप 1800 3000 3468 इस नंबर पर फ़ोन कर के जान सकते हैं या helpdesk@pmgdisha.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।और अपनी परेशानी और अपने सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते है |