Uttar Pradesh Income Certificate Online Apply - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रकार के दस्तावेजों को ऑनलाइन बनवाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल लांच किया गया है। इसी प्रकार आप आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए राज्य के सभी नागरिक आवेदन कर सकते है। आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और विभिन्न प्रकार के अन्य दस्तावेज बनवाने में पड़ती है।
Uttar Pradesh Income Certificate Online Apply
जैसा की आप सभी जानते है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी प्रकार के दस्तावेज ऑनलाइन बनवाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल को लांच किया है। आप इस वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे अपना आय प्रमाण पत्र बनवा सकते है। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी और कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा। उसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। पहले आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए या अन्य कोई भी दस्तावेज बनवाने के नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं अब नागरिकों को INCOME CERTIFICATE बनवाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। UP INCOME CERTIFICATE के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने से नागरिकों के समय की बचत भी होगी।
उत्तर प्रदेश इनकम सर्टिफिकेट के लिए निर्धारित पात्रता
आवेदकों को Income Certificate Online Apply के लिए कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा। जो उम्मीदवार इन पात्रता को पूरा करेंगे केवल वही यूपी आय प्रमाण पत्र आवेदन हेतु पात्र होंगे। ये पात्रता निम्न प्रकार है -
1. उम्मीदवार उत्तर राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
2. यूपी राज्य के सभी नागरिक आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।
आय प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदकों को आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप Income Certificate के लिए आवेदन कर सकते है। ये दस्तावेज निम्न प्रकार है -
1. आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
2. आधार कार्ड
3. राशन कार्ड
4. शपथ पत्र
5. मोबाइल नंबर
6. जन्म तिथि प्रमाण हेतु 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड
7. सैलरी स्लिप (नौकरी करने वालो के लिए)
आय प्रमाण पत्र में भरे जाने वाले फॉर्म
आय प्रमाण पत्र के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
1. पेंशन आबेदन के लिए आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र Rs 46080 और शहरी क्षेत्र Rs 56460) होना चाहिए
