आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आबेदन करने की प्रक्रिया



आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड़ बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरुरी है। इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आवेदन शुरू किये जा चुके है। आवेदन के पश्चात आप गोल्डन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते है और इसका प्रिंट भी निकाल सकते है। जिन लोगो को अपना गोल्डन कार्ड बनवाना है वह अपने ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर पंचायत सहायक (Panchayat Sahayak) से आवेदन करवा सकते है और अपना जन आरोग्य गोल्डन कार्ड बनवा सकते है।

आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड

आज देश में सभी काम डिजिटल माध्यम से किये जा रहे है और देश का विकास करने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे है इसी को देखते हुए सरकार ने गरीब लोगो के हित के लिए आयुष्मान गोल्डन कार्ड शुरु किया जिससे मुफ्त इलाज मिल पाए और उन्हें किसी परेशानी का सामने न करना पढ़े। देश में रह रहे हर एक गरीब लोगो के लिए सुविधा को उपलब्ध करवाया गया है। यह कार्ड उन लोगो को मिलेगा जिनका नाम आयुष्मान भारत की लिस्ट में आएगा।

आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाले लाभ

1. योजना के अंतर्गत गरीब लोग 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है।
2. देश के नागरिक आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड से सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा सकते है।
3. इस योजना का लाभ 50 करोड़ से ज्यादा आवेदक ले रहे है।
4. इसके अंतर्गत सभी काम लिखित रूप से कम हो जायेंगे।
5. 15 दिन के अंदर आपका आयुष्मान गोल्डन कार्ड आपको मिल जायेगा।
6. पीएम-जन आरोग्य कार्ड के लिए दस्तावेज
7. आवेदक का आधार कार्ड, राशन कार्ड अनिवार्य
8. पासपोर्ट साइज फोटो, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पहचान पत्र

आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन


1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है 



2. गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जो ID मोबाइल नंबर फीड है उससे लागिन करे OTP से वेरीफाई करे उसके बाद डैशबोर्ड खुल जायेगा


3. SEARCH BENEFICIARY पर क्लिक करके कैंडिडेट का नाम सर्च करना है 



4. नाम सर्च करने के बाद जिस कैंडिडेट का गोल्डन कार्ड बनाना है उसका SECC SEARCH पर क्लिक करके डाटा फिल करना है


5. CONTINUE करने के बाद कैंडिडेट का आधार वेरिफिकेशन करना है


6. आधार पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर वेरीफाई करके प्रोसीड कर देना है 


7. फिर कैंडिडेट का आधार नंबर फिल करके कैंडिडेट का फिंगर CAPTURE करवाना है



8. फिंगर CAPTURE करने के बाद कैंडिडेट का सभी डिटेल SHOW कर जायेगा



9. NEXT पर क्लिक करके फैमिली डिटेल्स में राशन कार्ड सेलेक्ट करके राशन कार्ड नंबर फिल करके चेक करेंगे

10. चेक करके कैंडिडेट का नाम SHOW करेगा और उसको SUBMIT FAMILY DETAILS पर क्लिक करके फिर सबमिट करेंगे 

 11. SUBMIT होने के बाद PENDING BENEFICIARY पर क्लिक करके डेट सेलेक्ट करना है और सबमिट करना है

12. उसके बाद PENDING गोल्डन कार्ड SHOW करेगा

13. उसके बाद APPROVED BENEFICIARY पर क्लिक करना है और डेट सेलेक्ट करके सबमिट करना है फिर उन सभी का गोल्डन कार्ड SHOW करेगा जिनका गोल्डन कार्ड APPROVED हो गया है

14. उसके बाद गोल्डन कार्ड को डाउनलोड करना है

15. डाउनलोड करने के बाद इस तरह दिखेगा गोल्डन कार्ड