प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना | Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana



प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का ऐलान देश के वित् मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2015 को किया था जिसके बाद हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 8 मई 2015 को औपचारिक रूप से शुरू की गयी थी | इस योजना को देश के निर्धन और आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर आरम्भ की गयी है | इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा देश के लोगो को दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जायेगा  | Pradhanmantri Suraksha Bima Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा बीमा प्राप्त करने के लिए देश के गरीब और निर्धन लोगो को सिर्फ  सालाना 12 रूपये का प्रीमियम का भुगतान करना होगा | उसके बाद आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठा सकते है

PM Suraksha Bima Yojana

इस योजना के अंतर्गत इस पॉलिसी में अगर कोई व्यक्ति अपना दुर्घटना बीमा कराता है और उसकी मृ्त्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति ने जितनी रकम का बीमा कराया होता है उसके परिवार या नॉमिनी को वह रकम कवर के रूप में दी जाती है। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु किसी सड़क दुर्घटना या अन्य किसी हादसे में हो जाती है। तो उसके परिवार को 2 लाख रूपए तक का बीमा प्रदान किया जायेगा | और यदि कोई व्यक्ति  हादसे में अस्थाई तौर पर अपाहिज (एक पैर, हाथ, आंख) होता है तो उसे  एक लाख रूपए तक का सुरक्षा बीमा प्रदान किया जायेगा | यह Suraksha Bima Yojana एक दुर्घटना बीमा योजना है | इस आर्टिकल के माध्यम से योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते है कि देश में बहुत से ऐसे लोग है जो आर्थिक रूप से गरीब होने के कारण अपना बीमा नहीं करा पाते। वंही जब भी किसी दुर्घटना में ऐसे किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसका पूरा परिवार आर्थिक संकट से जुझने लगता है। इसके अलावा वे निजी या किसी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के साथ उपलब्ध किसी भी प्रकार की बीमा योजनाओं का भुगतान नहीं कर पा रहे है, तो वो सभी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए हक़दार है। इस योजना के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति अपना दुर्घटना बीमा कराता है और उसकी मृ्त्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति ने जितनी रकम का बीमा कराया होता है उसके परिवार या नॉमिनी को वह रकम कवर के रूप में दी जाती है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना टर्मिनेशन

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ 70 वर्ष की आयु तक उठाया जा सकता है। यदि लाभार्थी की आयु 70 वर्ष या उससे ज्यादा हो गई है तो प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को टर्मिनेट कर दिया जाएगा। यदि लाभार्थी ने बैंक अकाउंट बंद कर दिया है तो स्थिति में भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना टर्मिनेट कर दी जाएगी। यदि लाभार्थी के अकाउंट में प्रीमियम का भुगतान करने के लिए पर्याप्त बैलेंस नहीं है तो इस स्थिति में भी इस योजना के अंतर्गत अकाउंट टर्मिनेट कर दिया जाएगा।

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के लाभ

1. इस योजना का लाभ देश के सभी वर्ग के लोगो को प्रदान किये जायेगे लेकिन खासतौर पर देश के पिछड़े और गरीब तबके के लोगों लाभ प्रदान किया जायेगा |

2. यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु किसी सड़क दुर्घटना या अन्य किसी हादसे में हो जाती है। तो उसके परिवार को 2 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा |

3. स्‍थायी रूप से आंशिक अपंग होने पर 1 लाख रुपये का कवर मिलता है |

4. यदि अगर वह हादसे में अस्थाई तौर पर अपाहिज होता है तो उसे  एक लाख रूपए तक का बीमा कवर दिया जाता है |

5. Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के तहत पॉलिसीधारक को सालाना 12 रूपये के प्रीमियम का भुगतान करना होगा | उसके बाद ही वह सुरक्षा बीमा के हक़दार होंगे |

6. इसके अलावा वे निजी या किसी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के साथ उपलब्ध किसी भी प्रकार की बीमा योजनाओं का भुगतान नहीं कर पा रहे है, तो वो सभी इस योजना के लिए हक़दार है।

7. Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana को एक वर्ष के लिए कवर के साथ हर साल नवीनीकृत किया जाएगा।

8. बैंक इस PMSBY की पेशकश करने के लिए अपनी पसंद के किसी भी बीमा कंपनी को संलग्न कर सकती है।

9. खासकर देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग। Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana उनको बीमा प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पात्रता

1. आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए |

2. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आवेदक को आयु 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष ही होनी चाहिए इससे अधिक नहीं होनी चाहिए |

2. उम्मीदवार के पास एक सक्रिय बचत बैंक खाता होना अनिवार्य है।

3. आवेदक को पॉलिसी प्रीमियम के ऑटो डेबिट के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा।

4. पूरे 12 प्रीमियम की रकम एक साथ ही हर साल 31 मई को कट जाएगी |

5. बैंक अकाउंट बंद होने की स्थिति में पॉलिसी खत्म हो जाएगी |

6. प्रीमियम जमा नहीं करने पर पॉलिसी को रिन्यू नहीं कराया जा सकता है |

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के दस्तावेज़

1. आवेदक का आधार कार्ड
2. पहचान पत्र
3. बैंक अकाउंट पासबुक
4. आयु प्रमाण पत्र
5. आय प्रमाण पत्र
6. मोबाइल नंबर
7. पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन कैसे करे ?

देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो वह बैंक की किसी भी शाखा में जाकर इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है |

1. अगर आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते है तो आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |

2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

3. इस होम पेज पर आपको Forms का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा |

4. इस पेज पर आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के विकल्प पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपको आप्लिकेशन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा |

5. फिर आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ खुल जायेगा | आप Application Form PDF Download कर सकते है इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता आधार नंबर ,ईमेल आईडी आदि भरनी होगी |

6. सभी जानकारी भरने के बाद आपको एप्लीकेशन के साथ अपने सभी दस्तावेज़ों को अटैच करना होगा |

7. फिर आपको एप्लीकेशन फॉर्म को बैंक में जाकर जमा करना होगा |

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आवेदन स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

1. आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
3. होम पेज पर आपको आवेदन स्थिति देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा।
4 अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
5. आपको इस पेज पर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
6. अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
7. आवेदन स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

1. सर्वप्रथम आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
3. होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
5. अब आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
6. इसके पश्चात आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
7. लाभार्थी सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Contact Information

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 18001801111/1800110001 है।
Tags